फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सीएम साय बोले- भाजपा जीतेगी सभी सीटें, महादेव सट्टा एप मामले में भूपेश बघेल की हो सकती है गिरफ्तारी

Mon, 29 Apr 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे विश्वास के साथ इस बात को कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीटों पर अनुकूल स्थिति है और भाजपा अपनी विजय दर्ज करेगी।
विज्ञापन
सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे विश्वास के साथ इस बात को कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीटों पर अनुकूल स्थिति है और भाजपा अपनी विजय दर्ज करेगी। कोरबा जिले के करतला में आयोजित कार्यक्रम को श्रम उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन

 

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसके माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जा रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण  देव विशेष रूप से उपस्थित रहे।  सभा की शुरुआत में मंत्री  लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने अपनी बात रखी। 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव  ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे।कांग्रेस हार रही है वही बौखलाई हुई है इसलिए उल्टे सीधे बयान बयाजी कर रहे हैं आने वाले दिनों में उन्हें जनता जरुर बताएगी। महादेव एप्प में आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण में जांच चल रही है और एजेंसी अपना काम कर रही है। महादेव एप में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम है समय आने पर गिरफ्तार भी किया जएगा।

 

दरअसल कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र मैं फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा यहां 22000 वोट से पिछड़ गई थी। इसलिए इस इलाके को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। वैसे भी राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि हर चुनाव में मुद्दे अलग-अलग हो जाते हैं और वह इस हिसाब से चुनाव के परिदृश्य में अपना असर डालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें