फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक के चक्कर में युवक की मौत: सांप ने डसा तो बैगा बोला- चुंबकीय शक्ति से खींच दूंगा जहर, पर ले ली जान

Mon, 24 Apr 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

आरोप है कि बैगा ने चुंबकीय शक्ति से जहर को बाहर निकालने की बात कही। उसके इलाज के दौरान जब हालत बिगड़ी तब हम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
गोपीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में झाड़-फूंक की चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक को सांप ने डस लिया था। इसके बाद युवक इलाज कराने एक बैगा के पास पहुंच गया। बैगा ने उसे चुंबकीय शक्ति से जहर निकालने का झांसा दिया, पर युवक की तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोढ़ी निवासी गोपीनाथ (36) सोमवार को बच्चों के लिए अंडा लेने घर के पास ही दुकान पर गए थे। इसी दौरान वहां उन्हें करैत सांप ने डस लिया। इसके बाद गोपीनाथ इलाज के लिए गांव के ही एक वैद्य के पास पहुंच गया। वहां जड़ी-बूटी से उपचार कराने के दौरान उसकी तबीयत और भी बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो गोपीनाथ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

गोपीनाथ के दो बच्चे तीन साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। उसकी पत्नी ईश्वरी बाई ने बताया कि दुकान के पास ही पानी पी रहे थे, तभी सांप ने डस लिया। इसके बाद वह खुद ही गांव में ही रहने वाले बैगा के पास गए। आरोप है कि बैगा ने चुंबकीय शक्ति से जहर को बाहर निकालने की बात कही। उसके इलाज के दौरान जब हालत बिगड़ी तब हम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों को इस बात का मलाल है कि सही समय पर गोपी को अगर अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो जान बच जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें