फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव: दो साल पहले की थी लव मैरिज; पुलिस बोली-हादसा, परिजनों को संदेह

Mon, 01 May 2023 04:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी नितिन उपाध्य ने बताया कि धीरज वीडियो शूटिंग का काम करता था। पूछताछ में पता चला है कि हादसा रविवार रात हुआ है। वह किसी काम से गया था और घर लौट रहा था। 
 
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को एक युवका का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है। शव के पास ही युवक की बाइक भी बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की दो  साल पहले ही शादी हुई थी और वह वीडियोग्राफी का काम करता था। पुलिस का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालको-रिस्दी मार्ग पर सतनाम नगर के पास सोमवार को झाड़ियों में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव की शिनाख्त कांजी हाउस परसाभांटा निवासी धीरज लहरे के रूप में की गई। धीर का एक साल का एक बेटा भी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक की मौत का कारण क्या है। पुलिस हादसे की आशंका जता रही है, लेकिन परिजनों को संदेह है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें