फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पुलिस ने 230 किग्रा गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख बताई जा रही है कीमत

Thu, 12 Jan 2023 04:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर किया है। इनके पास से करीब 20 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है। उधर, दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 230 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तस्कर गांजा जयपुर,उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो ये लोग बैरिकेड्स तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर पकड़ लिया। पकड़ गए आरोपियों का नाम शाहिद, अरुण, मनोज है, जो झारखंड उड़ीसा और बिहार के रहने वाले हैं।

दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब को साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
उधर, दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक सहित एक सफारी और एक डेडसन कार को भी जब्त किया, जिसमें से 550 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें