फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह का कोरबा दौरा कल, जनसभा को करेंगे संबोधित, पार्टी के लिए मांगेंगे वोट

Tue, 14 Nov 2023 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

गृहमंत्री शाह आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को कोरबा प्रवास पर होंगे। वे ओपन थिएटर घंटाघर में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर सारी तैयारियां लगभग-लगभग पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने सभा के संबंध में बताया कि देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की दोपहर करीब दो बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे ओपन थिएटर घंटाघर में पहुंचेगे, यहां कोरबा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें