फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाघा' की गिरफ्त में संदेही: मकान का ताला तोड़कर 50 तोला चांदी चोरी, स्निफर डॉग की मदद से एक को पकड़ा

Tue, 14 Feb 2023 02:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा शहर में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, हालांकि पुलिस भी आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस के स्निफर डॉग बाघा ने एक बार फिर से अपनी उपयोगिता साबित करते हुए सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को खोज निकाला। 
विज्ञापन
अलमारी में रखे गहने और रुपये ले गए चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मकान का ताला तोड़कर चोर 50 तोला चांदी, एक लाख रुपये सहित अन्य सामान ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्निफर डॉग बाघा की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया संदेही वहीं बस्ती का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि उसने चोरी की वारदात से इनकार किया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पीपरपारा कोहड़िया निवासी विनोद कुमार साहू घर में ताला लगाकर परिवार सहित मेला देखने कटघोरा गया था। पड़ोसियों ने सुबह मकान का ताला टूटा देखा तो कॉल कर विनोद को इसकी जानकारी दी। विनोद घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर खुला था और अंदर रखे चांदी के गहने और रुपये गायब थे। इस पर विनोद ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच गई। इस बार भी टीम के साथ स्नीफर डॉग बाघा था।  बाघा ने मौके पर मौजूद सामानो की गंध ली, फिर इधर-उधर घूमा। इसके बाद एक युवक तक पहुंच गया। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि डॉग ने बस्ती में ही रहने वाले युवक को पकड़ा है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जिस युवक को हिरासत में लिया गया है, वह खुद को बेकसूर बता रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें