फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Bulldozer Action: अब अवैध कब्जाधारियों की खैर नहीं, प्रशासन का चला बुलडोजर; गहमा गहमी का रहा माहौल

Tue, 30 Jan 2024 02:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में नेशनल हाईवे के सड़क किनारे बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहे कब्जाधारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्यवाही के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वहीं गहमा गहमी का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन
प्रशासन का चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोंडी उपरोड़ा में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे अवैध कब्जाधारियों की नजर है। जहां कब्जे का खेल जोरों पर चल रहा है। ऐसे अवैध कब्जा दरिया पर जिला प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली। जहां बने बेजा कब्जा पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पीड़ित कब्जा बुलडोजर चलने के पूर्व प्रशासन और पीड़ित परिवार से घंटों बहसबाजी चली। जिसकी वजह से गहमा गहमी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी ने बताया कि कार्रवाई के पूर्व चुनाव के समय नोटिस दिया गया था। कब्जाधारी संतोष कुमार ने नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा खाली नहीं कर रहा था। आगामी चार दिनों तक अल्टीमेटम के बाद भी नहीं माना। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

कब्जाधारियों के द्वारा मकान के आगे और पीछे हिस्से पर बाउंड्री वॉल करने की फिराक में था। लंबी चौड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास चल रहा था। शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर राजस्व विभाग और बांगो पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। नेशनल हाईवे पर कई और ऐसी जमीनें हैं। जहां अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे लोगों पर भी बुलडोजर चलाने की जरूरत है। ताकि कब्जाधारियों के हौसले पस्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें