फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला का दौरा, दरबार लगाकर सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, दिया आश्वासन

Fri, 29 Mar 2024 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी कार्यालय में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी सीधे पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली।
विज्ञापन
आईजी डॉ. संजीव शुक्ला का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला इन दिनों कोरबा दौरे पर हैं। वार्षिक निरिक्षण के तहत कोरबा पहुंचे आईजी को एसपी कार्यालय में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जन दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना।

विज्ञापन

 

कोरबा पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी कार्यालय में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी सीधे पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण करने की बात कही।

 

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान साल में एक बार किया जाता है जिसके तहत दर्जी थाना के कामकाज का निरीक्षण किया गया इसके अलावा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की समस्या जानी, जहां आ रही समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें