फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पत्नी से नाराज दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर कर दी जान, खेत में मिली लाश, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 13 Sep 2024 01:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पेड़ पर लटक रही फांसी की फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। मृतक का नाम मानसिंह उरांव था। जो मिलता है मानिकपुर बस्ती उरांव मोहल्ले का रहने वाला था शुक्रवार की सुबह उसने नकटीखार में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी कुसमती उरांव ने बताया की पिछले दो दिनों से मानिकपुर से नकटीखार में अपने रिश्तेदार के यहां खेत में काम करने जा थी शुक्रवार की सुबह वो काम करने गई हुई थी जहां काम के दौरान उसका पति उस जगह पर पहुंचा और घर जाने के लिए जिद करने लगा काम चल रहा था और वह बाद में आने की बात कहकर उसे जाने के लिए बोली इस बात से नाराज होकर उसका पति वहां से चल गया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा थोड़ी देर बाद उसे जानकारी मिली कि खेत में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।

मृतक मानसिंह उरांव ट्रैक्टर चालक था और उसके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। जहां पति पत्नी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे और उसने यह घातक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते हैं सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे जहां जांच कर वही शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। सिविल लाइन थाना में पदस्थ asi अश्वनी निरकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है आगे की जांच करवाई की जारी है। मानसिंह ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें