फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान: पिता बोले- पहले भी देता था आत्महत्या की धमकी; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 08 Sep 2026 09:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

रजगामार चौकी क्षेत्र के ओमपुर कॉलोनी क्वार्टर एम-216 में 25 वर्षीय युवक लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ओमपुर कॉलोनी क्वार्टर एम-216 में 25 वर्षीय युवक लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी रजगामार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक के पिता रामायण प्रसाद ने बताया कि घटना रविवार की है। रविवार को वह बाजार गया था, बाजार से लौटने के बाद घर बाहर जा रहा हु बोलकर गया उसके बाद वापस नही लौटा थोड़ी देर बाद क्वाटर के पास कोठा नुमा कमरे पर साड़ी से बने झूले में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जब परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता ने बताया कि घटना के समय घर में पत्नी और बेटी नहीं थी। मृतक की मा और बेटी तीर्थ यात्रा पर गई हुई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पत्नी तीर्थ यात्रा से वापस लौट रही है। मा के इंतजार में दो दिनों तक शव को मर्चुरी में रखा गया था। मंगलवार को पत्नी के लौटने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


पिता ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा इससे पहले भी कई बार मरने की धमकी दे चुका था। कभी पानी टंकी पर चढ़कर कूदने की कोशिश करता, तो कभी घर से भाग जाता। बार-बार वह परिजनों को सुसाइड की धमकी देता था। इस बार उसने सच में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि मृतक की शादी को महज कुछ ही महीने हुए हैं। बांगो से शादी कर बहू लाए थे। पति की मौत की खबर सुनकर नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चौकी रजगामार क्षेत्र में लक्ष्मी प्रसाद पटेल नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों के कथन में सामने आया कि मृतक बार-बार सुसाइड की धमकी देता था। फिलहाल पुलिस ने प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर लिया है। विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है, जांच पूर्ण होने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें