फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में सड़क हादसा:  बोलेरो और ट्रेलर की भिड़ंत में दो संगे भाइयों की मौत, मवेशियों की वजह से हुआ हादसा

Sun, 01 Oct 2023 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बीती रात एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे-130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास यह सड़क हादसा घटित हुआ। एक ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।
विज्ञापन
korba accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में बीती रात एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे-130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास यह सड़क हादसा घटित हुआ। एक ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरदस्त रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रेलर की चपेट में एक मवेशी की भी मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

accident - फोटो : अमर उजाला
दोनों मृतक संगे भाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों भरतपुर ( जनकपुर ) से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक का शव बोलेरो में फंस गया जिससे डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जानकारी के बाद कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें