फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: खेत में अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Dec 2022 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले दो ग्रामीण जब खेत पर काम करने जा रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर उस लाश पर पड़ी। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के खेत में लगभग 26 वर्षीय एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खेत में 11 केवी के विद्युत खंभे के नीचे युवक की लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले दो ग्रामीण खेत पर काम करने जा रहे थे, इस दौरान उनकी नजर उस लाश पर पड़ी। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों की माने तो हो सकता है कि युवक विद्युत खंभे पर 11 केवी की तार चोरी करने की नियत से चढ़ा हो और इस दौरान बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें