फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद कश्यप ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, की ये अपील

Sun, 14 Jul 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)

सार

सांसद ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान वन मंत्री कश्यप ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें।
विज्ञापन
मंत्री और सांसद ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के वन एवम् जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास तथा सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप और सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र महेश कश्यप ने जिला मुख्यालय स्थित आकार आवासीय संस्था सुकमा में अपने प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

विज्ञापन


सांसद ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान वन मंत्री कश्यप ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा बनाएं। राज्य सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से करीब 4 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है और राज्य के अधिकाधिक लोगों को पौधरोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र महेश कश्यप, धनीराम बारसे, हूंगाराम मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें