फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर ने निभाया वादा: टॉपर्स बच्चे करेंगे राजधानी दिल्ली की सैर, जिला शिक्षा अधिकारी को दिया 50 हजार का चेक

Sat, 16 Sep 2023 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

पांचों छात्र दिल्ली प्रवास के दौरान आईआईटी दिल्ली, आईआईएम दिल्ली जैसे प्रमुख संस्थानों को देखेंगे। इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी को चेक सौंपतीं कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिला प्रशासन ने इस साल शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया था। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने छात्रों को मोटिवेट करते हुए घोषणा की थी कि जिले के जो भी छात्र राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाएंगे, उनको वे अपने निजी खर्च से हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराएंगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के 5 छात्रों ने प्रावीण्य सूचि में स्थान बनाया. कलेक्टर ने पांचो छात्रों को दिल्ली भ्रमण कराने के लिए अपने खाते से चेक दिया। 

विज्ञापन

हमर लक्ष्य अभियान के तहत कलेक्टर स्वयं कक्षा 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं से रूबरू हुई थीं। सभी को कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया था। यहीं नहीं अभियान के तहत बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं ली गई। प्री-बोर्ड परीक्षा में कमजोर अंक लाने वाले छात्रों का अलग बैच बनाते हुए उनके लिए नोडल शिक्षक नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा कक्षा 12वीं के छात्रों की कॅरियर काउंसलिंग करते हुए उनको नीट व जेईई परीक्षा में भाग लेने प्रोत्साहित किया गया। निशुल्क फार्म भरवाए गए। परीक्षा केंद्रों तक निशुल्क लाने ले जाने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया था। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि सत्र 2023-24 में भी बोर्ड कक्षाओं में जो छात्र-छात्राएं राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान बनाएंगे उन्हें भी वे दिल्ली भ्रमण कराएंगी।


पांचों छात्र दिल्ली प्रवास के दौरान आईआईटी दिल्ली, आईआईएम दिल्ली जैसे प्रमुख संस्थानों को देखेंगे। इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण  करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को दशहरा अवकाश में पांचों छात्रों को दिल्ली भ्रमण पर ले जाने के लिए फ्लाइट से टिकट के लिए  कलेक्टर ने 50 हजार का चेक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें