पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नौ बजे चारामा के मरकाटोला घाट में पहले से एक्सीडेंट हुए ट्रक से यात्री बस की भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई।
कांकेर के चारामा मरकटोला घाट में मरम्मत का काम चल रहा है। नेशनल हाईवे की ट्रैफिक को घाटी के पुरानी रोड से डायवर्ट किया जाता है। डायवर्ट सड़क में कल शाम एक ट्रक पलट गया था। आज सुबह नौ बजे रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 12 यात्री घायल बता ये जा रहे हैं। घायलों का चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नौ बजे चारामा के मरकाटोला घाट में पहले से एक्सीडेंट हुए ट्रक से यात्री बस की भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई और 12 यात्री घायल हो गए। यात्री बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी तभी ये हादसा हुआ।