फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की गलती, सजा मां-बाप को मिली!: गैर मर्द के साथ गई पत्नी, दामाद ने सास-ससुर पर किया हमला; बुजुर्ग की मौत

Tue, 22 Aug 2023 04:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी, जिससे आवेश में आकर आरोपी ने अपनी सास शोभा मंडल और ससुर सन्यासी मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हत्यारोपी दामाद दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित बांदे थाना अंतर्गत एक सनकी दामाद ने सास और ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ससुर की मौत हो गई वहीं सास बुरी तरीके से घायल है। पखांजुर क्षेत्र ने बांदे थानान्तर्गत पीवी 76 रहने वाले शोभा मंडल और सन्यासी मंडल के घर बीती रात (सोमवार) उसके ही दामाद ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर सन्यासी मंडल की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी दामाद दीपक छाबड़ा के ऊपर मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन

एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बांदे थाना अंतर्गत पीवी 76 में रहने वाले एक दंपती के यहां बीती रात पीवी 118 का रहने वाला एक व्यक्ति जो उनका दामाद दीपक छाबड़ा है, अपने सास-ससुर पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

हमले में ससुर की मौके पर मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घयाल है। आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर खोजबीन जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी, जिससे आवेश में आकर आरोपी ने अपनी सास शोभा मंडल और ससुर सन्यासी मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें