छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। कांकेर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
घोर नक्सल प्रभावित इलाकों के 9 मतदान दलों को कल 24 अप्रैल को अंतागढ़ से हेलिकॉप्टर के माध्यम से भेजा जाएगा। बाकी बचे मतदान कर्मियों को 25 अप्रैल को वाहन के माध्यम से भेजा जाएगा। नक़्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।