फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, बोले- बड़ी संख्या में पैदा होंगे रोजगार के अवसर

Tue, 03 Oct 2023 06:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधन के दौरान कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है। इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें