फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid in Kanker: एक पत्रकार समेत तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, पुलिस भी मौजूद

Sat, 28 Sep 2024 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एनआईए ने छापेमारी की है। आमाबेड़ा के एक स्थानीय पत्रकार निवास के साथ ही तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए ने छापा मारा है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एनआईए ने छापेमारी की है। आमाबेड़ा के एक स्थानीय पत्रकार निवास के साथ ही तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए ने छापा मारा है। जिले की पुलिस भी एनआईए के साथ मौजूद है। फिलहाल एनआईए द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। नक्सल मामलों में लगातार एनआईए छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुबह में चार से छह जगहों पर छापेमारी की है। इसमें कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। ये इलाके नक्सल गतिविधियों के लिए फेमस हैं। 
विज्ञापन

आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी टीम ने दबिश दी है। टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में टीम नक्सलियों के साथ कनेक्शन की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


एजेंसी यहां पर नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले भी हुई छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी मिले थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले भी पिछले महीने एनआईए ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नगदी बरामद हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें