फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: लोकतंत्र के यज्ञ में जोहतरीन ने दी आहुति,109 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

Sun, 14 Apr 2024 03:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कोरर क्षेत्र के सेलेगांव की बुजुर्ग मतदाता जोहतरीन साहू हैं जिनकी आयु 109 वर्ष हैं उन्होंने भी अपना मत डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
109 साल की बुजर्ग मतदाता ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कांकेर जिले में 85 वर्ष आयु से ऊपर एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए आज से मतदान आरम्भ हुआ। प्रशासन द्वारा गठित टीमें इन मतदाताओं के घर पहुंची और डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग ली। मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिले में कुल 22 टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है जिले में ऐसे मतदातओं की संख्या जिले में 340 है। जिसमें 85 वर्ष आयु से अधिक वर्ग के 219 और दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या 121 है।  गठित टीमें 14 से 16 अप्रैल के बीच दुर्गम इलाकों सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर मतदान ले रहे हैं। 

 

इनमे कोरर क्षेत्र के सेलेगांव की बुजुर्ग मतदाता जोहतरीन साहू हैं जिनकी आयु 109 वर्ष हैं उन्होंने भी अपना मत डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं एक दिव्यांग मतदाता ने लोकतंत्र के महापर्व में सुविधा प्रदान कराने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें