फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी

Tue, 30 Apr 2024 03:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
10 नक्सलियों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से दो की शिनाख्त डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है। अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया है। जवान अभी भी जंगलों में हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं

 

इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए हैं। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

वहीं बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने नक्सल मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए बताया था कि मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें दो से तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों का शव लाने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। अभी भी सर्चिंग जारी है। करीब 50 नक्सलियों के होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें