फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों पर दर्ज FIR का विरोध: नक्सलियों ने सड़क किनारे लगाए बैनर, लिखा- जन अदालत में दी युवक को मौत की सजा

Mon, 01 May 2023 02:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

यह पोस्टर और बैनर नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी की ओर से लगाए गए हैं। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टर और बैनर को जब्त कर लिया है। इलाके में सर्चिंग जारी है। 
 
विज्ञापन
नक्सलियों ने सड़क किनारे बांधे बैनर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या मामले में ग्रामीणों पर दर्ज हुई एफआईआर वापस लेने और गिरफ्तार आरोपियों को छोड़ने की मांग की है। इसे लेकर नक्सलियों ने सड़क किनारे बैनर बांधे हैं। इसमें लिखा है कि युवक को जन अदालत लगाकर सजा दी गई है। मामला पंखाजुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डोटोमेटा से जानकीनगर पीवी नंबर 45 पहुंच मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाए हैं। इस पर नक्सलियों ने बताया है कि मानू ध्रुव नामके युवक को जन अदालत लगाकर सजा दी गई है। आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस ने आदिवासी युवकों पर झूठी एफआईआर दर्ज की है।

नक्सलियों ने पुलिस से आदिवासी युवकों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया है। यह पोस्टर और बैनर नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी की ओर से लगाए गए हैं। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टर और बैनर को जब्त कर लिया है। इलाके में सर्चिंग जारी है। 
विज्ञापन


चार दिन पहले  भी नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा क्षेत्र के  खूड़गांव के पास भारी मात्रा में पर्चे फेंके थे। इन पर्चों में पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी का खंडन किया था। वहीं पुलिस इस गिरफ्तारी को नक्सल संगठन से जोड़कर देख रही है। पर्चे में नक्सलियों ने पुलिस की गिरफ्तारी का नक्सल के किसी संगठन से नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें