फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: BSF-DRG जवानों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया; तीन घंटे में 100 राउंड फायरिंग

Tue, 13 Jun 2023 02:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

छह दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर यहां नक्सली गतिविधियां बढ़ रही 
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली का शव लेकर लौटे जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को  मार गिराया। मारी गई महिला नक्सली की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उसे एरिया कमेटी का सदस्य बता रही है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि, वह बड़े नक्सली लीडर बलदेव आरकेबी डिवीजन के स्पेशल जोनल कमेटी प्रभारी के सहायक के रूप में काम कर रही थी। मौके पर जवानों ने एक रायफल भी बरामद की है। मुठभेड़ छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में हुई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कांकेर में बीएसएफ और डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद

एसपी दिव्यंग पटेल ने बताया कि ग्राम बिनागुण्डा जंगल पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी पर बीएसएफ की 132वीं और 94वीं बटालियन के साथ जिला पुलिस की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान 100 राउंड फायरिंग दोनों ओर से की गई। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जवानों को मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ था। वहीं 303 बोर की रायफल और दैनिक उपयोग का सामान भी मिला है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी थी। जिसमें आरकेबी डिवीजन के बलदेव सहित, मेढकी एलओएस की लीडर रूपी जैसे नक्सली मौजूद थे। क्षेत्र मे लगातार आरकेबी डिवीजन के बड़े लीडर की मौजूदगी हो रही है। हाल ही में मदनवाड़ा-कोडेकुर्से संयुक्त एलओएस सदस्य एक लाख के इनामी फगनी पोडियामी को भी जवानों ने घायल हालत में पकड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें