फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने तोड़ दिए गरीबों के घर: तेज बारिश में छह मकानों पर चला दी जेसीबी, पंचायत ने आवंटित किए थे आवास

Fri, 07 Jul 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

कांकेर में दबंगों ने गुरुवार देर शाम गरीबों के मकान पर जेसीबी चला दी। तेज बारिश के बीच मकान तोड़े जाने से सभी ग्रामीण बेघर हो गए। रात भर बारिश से बचने के लिए वहीं आसरा लिए रहे। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत की। 
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़ दिए गए ग्रामीणों के मकान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अपराध काबू में होने का दावा हवाई साबित होता जा रहा है। अब कांकेर में दबंगों ने गुरुवार देर शाम गरीबों के मकान पर जेसीबी चला दी। तेज बारिश के बीच मकान तोड़े जाने से सभी ग्रामीण बेघर हो गए। रात भर बारिश से बचने के लिए वहीं आसरा लिए रहे। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत की। ग्रामीणों का कहना कि मकान तोड़ने वाले नशे में धुत थे और खुद को राजस्व अफसर व पटवारी बता रहे थे। जबकि उनको यह जगह पंचायत ने आवंटित की है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, कोकानपुर के मावलीपारा में पंचायत की ओर से चिन्हांकित जगहों पर कुछ ग्रामीणों ने मकान बनाए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम कुछ लोग अचानक जेसीबी लेकर पहुंच गए। उस समय तेज बारिश हो रही थी। उन्होंने खुद को राजस्व विभाग का अमला बताया और मकानों की बाउंड्रीवॉल और बाड़ी तहस-नहस कर दी। इसके बाद ग्रामीण रात भर परेशान रहे। सुबह ग्रामीण किसी तरह 30 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन


ग्रामीण बोले- टैक्स देने के बाद भी तोड़फोड़ की
ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम कोकानपुर के मावलीपारा में पंचायत प्रस्ताव के बाद अनुमति मिलने पर घर का निर्माण किया था। इसका बकायदा पंचायत द्वारा टैक्स भी लिया गया। उसके बाद भी कुछ लोग बार-बार पैसे की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर देर शाम पहुंचे दबंगों ने पांच-छह घरों पर जेसीबी चला दी। किसी का मकान, किसी का बाउंड्रीवाल तो किसी के बाथरूम व शौचालय तोड़ दिए। फलदार पेड़ो को जेसीबी चलवा तहस नहस कर दिया गया। ग्रामीणों के मिन्नते करने के बाद भी नहीं रुके।

विरोध करने पर गांव से भगा देने की धमकी दी जाती
ग्राम कोकानपुर गौठानपारा के हरिशचंद्र जैन, प्रज्ञा यादव, खोरबाहरीन निषाद, हेमिन बाई सिन्हा ने बताया कि वे 20-25 साल से निवासरत है। उनके मकानों को गांव के कुछ दबंगों ने बलपूर्वक तोड़ दिया है। साथ ही दस दिन में स्वयं मकान व बाड़ी को हटाने की धमकी भी दी गई है। विरोध करने पर गांव से भगा देने की धमकी दी जाती है। मकान बाड़ी में तोड़फोड़ के पहले ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना भी नहीं दी गई। खुद को विभागीय अफसर बताकर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कब्जा हटाने वाले ने खुद किया है शासकीय जमीन पर कब्जा
ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी मालिक ने  खुद तीन एकड़ शासकीय भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। तहसीलदार के आदेश के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा है। आरोप लगाया कि तोड़फोड़ करने वाले कोकानपुर के विनोद यदु, हीरामन निषाद, तुलसी यदु, थामेश्वर साहू, दिनेश कांगे, टाकेश धनकर, खम्मन यदु शामिल हैं। उन पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांकेर एसडीएम मनीष साहू ने कहा है कि यदि बिना किसी सूचना व आदेश के घरों पर तोड़ फोड़ की गई है तो दोषियों पर उचित कार्यवाही होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें