फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Chhattisgarh Visit: कांकेर में केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किमी लंबी रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन

Thu, 06 Jul 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई के छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वह सुबह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में साइंस कॉलेज ग्राउंड जाएंगे। इस दौरान रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
अंतागढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। यहां विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही कांकेर को भी रेलवे लाइन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किमी लंबी नई रेलवे लाइन सेवा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


290 करोड़ रुपये की लागत से विकसित रेलवे लाइन भिलाई स्टील प्लांट को दल्ली राजहरा और रावघाट क्षेत्रों की लौह अयस्क खदानों से परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही घने जंगलों से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाकों को जोड़ेगी। इसे लेकर रेल प्रबंधन ने तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। 

जिले में हो रही बारिश के बाद भी अंतागढ़ रेलवेस्टेशन में प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वहां कार्यक्रम में शामिल होंगे  और जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वहीं से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेलवे लाइन की सेवा प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें