फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची कांकेर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Fri, 15 Sep 2023 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज कांकेर पहुंची है। कांकेर पहुंचने पर युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए आमसभा स्थल लाया गया।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज कांकेर पहुंची है। कांकेर पहुंचने पर युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए आमसभा स्थल लाया गया। सभा स्थल में परिवर्तन यात्रा के कांकेर के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सभा शुरू की गई। 

विज्ञापन


आमसभा को सम्बोधित करते प्रेम प्रकाश पांडेय ने सरकार पर प्रहार करते कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने ये परिवर्तन यात्रा निकाली है। भारी बारिश के बीच भी ये उमड़ी भीड़ बताती है कि कांग्रेस के सरकार से जाने का वक्त आ चुका है। झूठे वादों के बुनियाद पर खड़ी ये भूपेश बघेल की सरकार अब दोबारा आने वाली नहीं है। इस सरकार से युवा, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, आम जनता खुश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें