फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नदीं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, बुआ के साथ नहाने गये थे दोनों, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 01 Nov 2023 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़

सार

बिसेन राय के दोनों बेटे अमन व आनंद अपनी बुआ के साथ नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान वे दोनों गहरे पानी में चले गए। इसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव के फोंक नदी में दो सगे भाई डूब गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर  पांडातराई पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंची। पांडातराई थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। 

विज्ञापन

बिसेन राय के दोनों बेटे अमन व आनंद अपनी बुआ के साथ नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान वे दोनों गहरे पानी में चले गए। इसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 11 बजे थाने में जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम भेजी गई है। वर्तमान में गोताखोर की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है। दोनों को अब तक बरामद नहीं किया जा सकता है। दोनों की उम्र नौ और 11 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें