फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में यह कार्रवाई की है। पहला मामला जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामापुर पुलिस चौकी का है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी जयसिंह चेलक ने एक वर्ष पूर्व पीड़िता का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 

इस मामले में पीड़िता ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (एन) व 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार दूसरा मामला कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी दशरंगपुर का है जहां आरोपी लाला राम सतनामी पिता स्व.समारु सतनामी उम्र 41 निवासी ग्राम पनेका ने महिला के साथ छोड़खानी किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें