कबीरधाम में नेशनल हाईवे- 30 छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा से लगे धवईपानी के पास आज सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर व यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में लगभग 12 लोग घायल हो गए।
कबीरधाम में नेशनल हाईवे- 30 छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा से लगे धवईपानी के पास आज सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर व यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। ग्राम मवई से चिल्फी आ रही ठाकुर बस और रायपुर की ओर से जबलपुर जा रहीं लोहे से भरी ट्रेलर वाहन में यह टक्कर हुई है। हादसे में बस में सवार 10 से 12 लोग घायल है। वहीं ट्रेलर चालक व परिचालक गंभीर हैं।
विज्ञापन
घायलों को एमपी के मोतीनाला के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को मंडला के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटनाग्रस्त ठाकुर बस मवई से चिल्फी बिना परमिट के आ रही थी। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई व लोहा हाईवे सड़क पर बिखर गया। इसके कारण सड़क जाम हो गया था। हालांकि, मौके पर एमपी के मोतीनाला थाना व सीजी के चिल्फी थाना पुलिस की टीम पहुंच गई थी। हादसे को लेकर चिल्फी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।