फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दंपती के बीच महुआ शराब पीने की बात को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Thu, 25 Jul 2024 07:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महुआ शराब पीने की बात पर आपस में विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिल्फी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 24 जुलाई को सूचना मिला कि अकलू बैगा ने अपनी पत्नी समारीन बैगा की हत्या कर दी है। मृतका के कपड़े मिले हैं, लेकिन शव नहीं मिला है। सूचना पर चिल्फी पुलिस ग्राम कबरीपथरा जाकर परिजनों के साथ शव की खोजबीन शुरू की। समारीन बैगा का मृत शरीर अकलू बैगा की बाड़ी के पास झोरी नाला में मिला। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार रात को अकलू बैगा व समारीन बैगा की आपस में लड़ाई हो रही थी। 

विज्ञापन


उसके अगले दिन से अकलू और समारीन कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे, जिस पर मर्ग व अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी अकलू बैगा को गुरुवार को चिल्फी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि रविवार की रात को महुआ शराब पीने की बात पर आपस में विवाद हुआ। गुस्से में आकर अपनी पत्नी समारीन बैगा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। शव को झोरी नाला के पास फेंक किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें