फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, हादसे में चालक की दबकर हुई मौत, घटना से परिजनों में पसरा मातम

Mon, 01 Apr 2024 01:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में सोमवार को जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम कामठी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में सोमवार को जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम कामठी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार घटना आज सुबह 8.30 बजे की है। ग्राम कामठी के क्रांति जलाशय के मेड पार से डोजर ट्रैक्टर चालक रामजी मरकाम पिता जेठू मरकाम उम्र 35, निवासी ग्राम भड़गा थाना कुकदूर खुद ट्रैक्टर को चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस जगह में ट्रैक्टर को चला रहा था, वह बेहद सकरा है। मृतक रामजी ट्रैक्टर को ग्राम लोखान से क्रांति जलाशय की तरफ से ग्राम पंडरीखार जा रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस की पहुंच गई है। शव को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें