Chhattisgarh Election 2023: सोमवार देर शाम को कवर्धा के गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची। इस यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र सवन्नी, कांतिलाल बोथरा, सचिन बघेल उपस्थित हुए।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमें वादे पूरे करने वाली सरकार चाहिए। वादाखिलाफी करने वाली नहीं अब कांग्रेस को विदा करने और भाजपा की सरकार बनाने का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने घोटाला करने में गाय को भी नहीं छोड़ा है। तरह-तरह के घोटाले किए जा रहे हैं, इतने अन्य किसी राज्य में नही हुआ है यह सरकार घोटाले की सरकार है।
आगे कहा कि 2140 करोड रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड रुपये का कोयला घोटाला, 600 करोड़ म का खाद्यान्न घोटाला उनकी सरकार करती है। इनके सरकार के सचिव डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी आज जेल में है और तो और यह सरकार महादेव एप्प के माध्यम से सट्टे में भी हजारों करोड़ का घोटाला कर रही है ।
सभा को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने जो वनवासी भाइयों के लिए कार्य किया है, वह कोई भी नहीं कर सकता। डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में चार लाख 70 हजार वन अधिकार पत्र वनवासी भाइयों को प्राप्त हुए और वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने गंगाजल की कसम के बाद भी आज तक एक भी वनवासी भाई को वन अधिकार पत्र नहीं दिया है।
कवर्धा से भाजपा का विधायक बनाना है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार पुनः लाना है और छत्तीसगढ़ के विकास की गति को आगे बढ़ाना है। सभा को शिवरतन शर्मा, राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भूपेंद्र सवन्नी, सचिन बघेल समेत अन्य ने संबोधित किया।