फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: राष्ट्रपति के तीन दत्तक पुत्रों की जलकर हुई मौत, घर का सामान हुआ राख, मंजर देख सहम गये लोग

Mon, 15 Jan 2024 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

घटना स्थल पर शव के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई होगी। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ है।
विज्ञापन
आग लगने से राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के है। कुकदूर थाना प्रभारी टीआई सावन सारथी ने बताया कि नागाडबरा बस्ती में बीती रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह 35 वर्ष, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष व इनके 12 वर्ष के पुत्र जोन्हू की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

 

घटना स्थल पर शव के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई होगी। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ है। घर का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे में 12 वर्षीय बच्चा फंसा है, जिसे दोपहर 12 बजे तक निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों शव को पीएम के लिए कुकदूर के सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा। आज सोमवार को पीएम किया जाएगा।


घटना पर सीएम साय ने जताया दुख


गैस सिलेंडर चलाने के बारे में जानकारी नहीं

पुलिस के अनुसार मृतक परिवार को सरकारी योजना के तहत सिलेंडर दिया गया है। लेकिन, ये सिलेंडर का ज्यादा उपयोग नहीं करते है। क्योंकि, ये वर्तमान में भी भोजन पकाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। सिलेंडर में पहले से ही गैस भरा हुआ था। ये परिवार गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रात 12 बजे अपने घर आए थे। इसके बाद अलाव जलाकर सो गए थे। घर पर पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था। इसी बीच हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें