फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ज्वेलरी नकदी समेत लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jan 2024 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इन गहनों की कीमत चार लाख पांच हजार रुपये है। कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजा के कुंडी को तोडकर घर अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले शख्स के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और ज्वैलरी, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। पूरा मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की रिपोर्ट पर रविवार को थाना में अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विकास मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि वे सहसपुर लोहारा में तहसील कार्यालय के आगे लखनपुर खार में रहते हैं। छह जनवरी शनिवार दोपहर एक बजे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भांजे के जन्मदिन कार्यक्रम में ग्राम दादर (भिलाई) गए थे। रात करीब 11.30 बजे घर वापस आए तो घर का सामान बिखरा पडा था। आलमारी में रखे 50 हजार नगद और गहनें गायब थे। 

इन गहनों की कीमत चार लाख पांच हजार रुपये है। कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजा के कुंडी को तोडकर घर अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें