फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: बेटी की पिटाई कर रहे शराबी दामाद को टोकना पड़ा महंगा, दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट

Fri, 03 May 2024 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम बहनाखोदरा का है। हत्या का कारण बेटी की पिटाई कर रहें शराबी दामाद को सास ने टोका था।
विज्ञापन
आरोपी दामाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम बहनाखोदरा का है। हत्या का कारण बेटी की पिटाई कर रहें शराबी दामाद को सास ने टोका था। इसी बात से नाराज आरोपी दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम अमर लाल खुसरे पिता अघन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बहनाखोदरा है। 

विज्ञापन

 

थाने से मिली जानकारी के अनुसार बेटी चन्द्रबती खुसरे ने शिकायत दर्ज कराई। उसके अपने आवेदन में बताया कि आरोपी पति अमर लाल खुसरे द्वारा शराब पीकर मारपीट करने के कारण करीब 17 वर्ष से अपने मायके ग्राम बहना खोदरा में अलग से मकान बनाकर अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। पति आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करता था। कुछ काम करने नहीं जाता था। 
 

मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। घर में अलग से कमरा में मां सुकोबाई भी रहती थी। गुरुवार रात करीब 9 बजे आरोपी पति अमर लाल खुसरे विवाद कर रहा था। इसी दौरान मां सुकोबाई ने मना किया तो उसे गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आज शुक्रवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें