फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल एक की मौत, बरातियों से भरी बस पलटी, पेड़ से टकराया ट्रक

Mon, 04 Mar 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में सोमवार को जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। पहला सड़क हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह हुआ जहां पेड़ में ट्रक टकरा गया, इस हादसे में ट्रक के कंडक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में सोमवार को जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। पहला सड़क हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह हुआ जहां पेड़ में ट्रक टकरा गया, इस हादसे में ट्रक के कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं दूसरा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के हनुमंत खोल के पास हुआ जहां बारातियों से भरी बस पलट कर सीधे 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं। दोनों हादसे जंगल के बीच में हुए। चिल्फी थाना क्षेत्र की बात करें तो नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम पगवाही के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। यह ट्रक दिल्ली से विशाखापट्टनम सामान लेकर जा रहा था। चालक और कंडक्टर दोनों मुरैना (एमपी) के रहने वाले हैं। मृतक का नाम सीनू कुमार है। घायल ट्रक चालक का नाम अफिया राठौर है, जिसका उपचार बोड़ला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

लोरमी से जा रहे थे शहडोल 
दूसरा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के हनुमंत खोल के पास हुआ है। थाना प्रभारी चुरेन्द्र ने बताया कि बस क्रमांक सीजी 09-JQ-5297 में करीब 55 लोग लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से शहडोल (एमपी) बारात जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बस खाई में जा गिरी। छह लोग घायल है, जिन्हे कुकदूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात हैं कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वाहन का कंप्रेसर पाइप फटने से चढ़ाव में बस नहीं चढ़ पाया और रिवर्स होकर खाई में गिर गया है। बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग गए है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रहीं है।

 
विज्ञापन

घायल बारातियों के नाम 
 - कुशसिंग राजपूत पिता दिलीप सिंह,32 वर्ष, ग्राम झाफल, लोरमी, जिला मुंगेली
 - कन्हैया सिंह राजपूत पिता शिव , 40 वर्ष, ग्राम सुकली, लोरमी, जिला मुंगेली 
 - गोरे सिंह राजपूत पिता अंतराम, 76 वर्ष, ग्राम झाफल , लोरमी, जिला मुंगेली
 - बलवंत सिंह राजपूत पिता कलाराम , 46 वर्ष, ग्राम झाफल, लोरमी, जिला मुंगेली
 - टेक लाल पिता लखन सिंह राजपूत,31 वर्ष, लोरमी, जिला मुंगेली
 - संतोष पिता मनीराम राजपूत,52 वर्ष, ग्राम चंद्रपूर, लोरमी, जिला मुंगेली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें