फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू समाज ने किया थाने का घेराव: BJP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दोनों नेता भाजपा से सस्पेंड

Sat, 23 Mar 2024 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने शनिवार को दोनों नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा के दोनों नेता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाने का साहू समाज ने घेराव करते हुए पोंड़ी-बिलासपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है। दरअसल, दो दिन पहले नगर पंचायत पंडरिया में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

 

देर शाम तक चली इस बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी को लेकर ज्ञान दिया लेकिन, इनके जाते ही यहां बवाल हो गया। स्थानीय भाजपा नेता ने साहू समाज को गाली गलौज कर दी। इसके बाद नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
 

देर रात पंडरिया पुलिस ने तहसील युवा साहू संघ के अध्यक्ष नरोत्तम साहू के आवेदन पर स्थानीय भाजपा नेता धर्मेन्द्र ठाकुर, सोनू ठाकुर के खिलाफ धारा 294, 34, 506 के तहत मामला दर्ज किया लेकिन, दो दिन बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसको लेकर साहू समाज के लोगों ने थाने का घेरावकर चक्काजाम कर दिया। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने शनिवार को दोनों नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें