फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: तीन गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में रायपुर से एमपी ले जा रहे थे मवेशी, चार की मौत

Sun, 07 Apr 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इस मामले में वाहन चालक ओमप्रकाश कावड़े, यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र, मोहम्मद अली नागपुर महाराष्ट्र, पकला घृतलहरे ग्राम खंडसरा, जिला बेमेतरा(छत्तीसगढ़ )को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
ट्रक में रायपुर से एमपी ले जा रहे थे मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कबीरधाम पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में तीन इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला दशरंगपुर पुलिस चौकी का है। जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG-04- HX4274 में करीब 44 मवेशी को रायपुर से एमपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो चार मवेशी मृत मिले। 

विज्ञापन

 

इस मामले में वाहन चालक ओमप्रकाश कावड़े, यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र, मोहम्मद अली नागपुर महाराष्ट्र, पकला घृतलहरे ग्राम खंडसरा, जिला बेमेतरा(छत्तीसगढ़ )को गिरफ्तार किया है। 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अली व पकला घृतलहरे के खिलाफ पूर्व में भी मवेशी तस्करी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें