फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के गृह जिले में पुलिस की रेड: दो दिन में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 14 को पकड़ा

Mon, 08 Jan 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने बीते दो दिन के भीतर जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 14 को पकड़ा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ के मामले में 14 को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक, डिप्टी सीएम और राज्य के  गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में पुलिस एक्शन मोड में है। बीते दो दिन के भीतर कबीरधाम पुलिस ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब के खिलाफ दर्जन भर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार आरोपियों से 6880 रुपये की शराब, एक सट्टोरी से 550 रुपये समेत 14 जुवारिओ से 14 हजार 570 रुपये जब्त किए हैं। सट्टे के मामले में तो पोंडी पुलिस चौकी पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ गोलू पिता जोहीयूद्दीन उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पोडी को जेल भी भेजा है।

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने कवर्धा शहर वार्ड नंबर आठ शंकर नगर विनायक स्कूल के पीछे से 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में इलियास खान, विनोद साहू, मुकेश साहू, महेंद्र साहू,धनंजय सिंह, रणजीत सिंह,  राकेश कौशिक, सुनील कुमार,  दशरथ साहू, रितेश डार्सेना, विक्रम साहू, पिंटू साहू,  राधे साहू, शंकर साहू शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। कबीरधाम जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें