फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जान से मारने की कोशिश, मां और बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 25 Aug 2024 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम पुलिस ने दहेज लोभी मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मिलकर हत्या की कोशिश किया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने दहेज लोभी मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मिलकर हत्या की कोशिश किया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि प्रार्थीया शकुंतला पाली पति रामानुज पाली उम्र 25 निवासी ग्राम सोढा थाना पांडातराई ने 23 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि इसके पति रामानुज पाली व सास सुखबती पाली द्वारा इसे पसंद नहीं करना, दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 

विज्ञापन

 

घटना तारीख 5 अगस्त दोपहर 12 खेत में काम करने के लिए गई थी। तब इसके पीछे-पीछे पति व सास भी चले गए। रस्सी को गला में फंसाकर हत्या करने के नियत से कंसकर दोनो तरफ से खिंचे, जिससे बेहोश हो गई। तब इसे मरा हुआ  समझकर खेत में ही छोड़कर वहां से चले गए। आसपास में काम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 5 दिन बाद अस्पताल में होश आई। 

घटना की बात अपने माता-पिता व गांव के सरपंच को बताई। इस पर पुलिस ने आरोपी पति रामानुज पाली व सास सुखबती पाली के खिलाफ धारा 109, 85, 3(5) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रामानुज पाली से मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त रस्सी को जब्त किया गया। दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें