आग लगने के बाद गांव के किसानों ने आसपास के नगरीय निकाय कार्यालय के फायर बिग्रेड की टीम को जानकारी दी। लेकिन, दोपहर तक टीम नहीं पहुंची। तब किसानों व ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग को बुझाने का काम शुरू किया है।
कबीरधाम के ग्राम बोधाईकुंडा में रविवार दोपहर करीब एक बजे गन्ने के खेत में आग लग गई। एक खेत में आग लगने के कारण यह दूसरे खेत तक जा पहुंची। ऐसे में यह आग करीब छह एकड़ खेत में फैल गई। किसानों ने बताया कि खेत के पास ही बिजली कंपनी का हाई-वोल्टेज तार गया है। शायद, इसी तार के कारण से आग लगी है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद गांव के किसानों ने आसपास के नगरीय निकाय कार्यालय के फायर बिग्रेड की टीम को जानकारी दी। लेकिन, दोपहर तक टीम नहीं पहुंची। तब किसानों व ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग को बुझाने का काम शुरू किया है। गांव के छह किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती कबीरधाम जिले में होती है। यहीं कारण है कि जिले में सहकारी शक्कर कारखाना व 300 निजी गुड़ फैक्ट्री संचालित है। इस वर्ष पूरे जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली गई है।