फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान गाड़ी से 10 लाख रुपये किए बरामद

Sun, 15 Oct 2023 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो गाड़ी से जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपये नगदी जब्त की है।
विज्ञापन
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्रवाई की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो गाड़ी से जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपये नगदी जब्त की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी। 

विज्ञापन


पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें