फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में साइबर ठगी : वाट्सएप मैसेज लाइक करने के चक्कर में 7.29 लाख रुपए गवाएं, जांच जारी

Sat, 11 May 2024 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वाट्सअप मैसेज को लाइक करने के चक्कर में एक युवक से 7.29 लाख रुपए की ठगी हो गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वाट्सअप मैसेज को लाइक करने के चक्कर में एक युवक से 7.29 लाख रुपए की ठगी हो गई है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने आईपीसी 420 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित मृगांक दुबे पिता स्व.शैलेन्द्र कुमार दुबे निवासी सहसपुर लोहारा के पास 22 अप्रैल को वाट्सअप मैसेज आया कि प्रति लाइक पर आपको 50-50 रुपए मिलेंगे। पीड़ित ने लाइक करना शुरू कर दिया। तब उसे 200 रुपए मिल गए। 

विज्ञापन

 

इसके बाद एक हजार रुपए जमा करने पर 1300 रुपए, 3 हजार रुपए जमा करने पर 3900, 10 हजार रुपए जमा करने 13हजार रुपए मिलने का दावा किया गया। इसी के चक्कर में पीड़ित से 22 अप्रैल से लेकर एक मई तक अलग-अलग किश्त में 7 लाख 29 हजार 999 रुपए ऑनलाइन जमा कर दिया। अब राशि वापस नहीं मिल रही। इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करा। पुलिस ने अलग-अलग खाता धारक व मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें