फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारीडीह कांड : डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम पर कसा तंज, बोले- उन्हे शर्म आनी चाहिए, धिक्कार है ऐसी राजनीति पर

Sat, 21 Sep 2024 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शनिवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे आज शाम को ग्राम लोहारीडीह जाएंगे, जहां ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने दोपहर को कवर्धा के जेल में बंद ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे आज शाम को ग्राम लोहारीडीह जाएंगे, जहां ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने दोपहर को कवर्धा के जेल में बंद ग्रामीणों से मुलाकात की। दरअसल, 15 सितंबर की घटना के बाद पुलिस ने दर्जनभर ग्रामीणों को आगजनी व हत्याकांड का आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


कवर्धा में लोहारीडीह मामले को लेकर मीडिया से चर्चा किया। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुझे ध्यान है कि जब कवर्धा में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा जा रहा था। तब मंत्री अकबर हुआ करते थे। जिन लोगों ने पीटा, उन्हे पुरुस्कृत किया गया। बिरनपुर कांड में खुद उस क्षेत्र के मंत्री व सीएम पीड़ित से मिलने तक नहीं गए। मुझे ध्यान है कि सीएम हाऊस के सामने एक दिव्यांग युवक ने आत्मदाह कर लिया था। 

इसके अलावा कवर्धा में ही एक बैगा की आबकारी विभाग के कस्टडी में मौत हो गई थी। तब ये लोग कहा थे, आज नेतागिरी करने के लिए आए है। उन्हे शर्म आनी चाहिए, धिक्कार है ऐसी राजनीति पर। सेवा का भाव है तो बात अलग है,लेकिन गांव में जाकर वे क्या कर रहे है। पीएम के दौरान परिजन, समाज व खुद विधायक दलेश्वर साहू रहे है। हमने मामले को लेकर जांच के निर्देश तक दिए है। इसके अलावा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें