सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने वाले कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कबीरधाम जिले से जोड़कर बताया जा रहा है। यह वीडियो बीते दो दिनों में जिले के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में तेजी से वायरल हुआ।
विज्ञापन
इस वीडियो को लेकर एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वो कबीरधाम जिले से नहीं है। वे इसी साल मार्च माह में दुर्ग एसपी रहने के दौरान चोरी की घटना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस लिए थे। जिसमें बांग्लादेश के चोर पश्चिम बंगाल में आकर फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे और घूम घूम कर चोरी कर रहे थे। लेकिन, कुछ लोगों द्वारा मेरे पुराने वीडियो को कवर्धा का वीडियो बताकर कवर्धा में मुसलमानों के द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर रहने की बात की जा रहीं है, जो गलत है। मेरे द्वारा कवर्धा में इस तरह कोई भी प्रेस कॉफ्रेंस नहीं लिया गया है। जो इस वीडियो को भ्रामक बनाकर वायरल व फॉरवर्ड करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।