फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: जेपी नड्डा ने केन्द्र की योजनाओं का किया बखान, सरकार पर साधा निशाना, BJP के लिए मांगा वोट

Sun, 29 Oct 2023 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़

सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया में रविवार को भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। वे तय कार्यक्रम से करीब 1.30 घंटे देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया में रविवार को भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। वे तय कार्यक्रम से करीब 1.30 घंटे देरी से पहुंचे। उनका आने का समय यहां शाम चार बजे था। लेकिन, रविवार को उनका विभिन्न जगह पर दौरा होने के कारण देरी से पहुंचे। उन्होंने शाम 5.30 बजे जनसभा को संबोधित किया।

 

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा राज्य की कांग्रेस सरकार के नाकामयाबी को बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं दिलाया है। ऐसी सरकार को बदलना जरूरी है। भूपेश सरकार ने प्रदेश में चावल, कोयला, शराब, गौठान जैसे कई घोटाले किए हैं। ऐसे घोटालेबाज सरकार को बदल के रखना है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास का गारंटी हम लेते है। इस मौके पर पंडरिया के भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें