फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में रिश्तों का कत्ल: देवर के साथ ठुमके लगा रही थी पत्नी, टंगिया से कई को किया घायल; दो की मौत

Mon, 15 May 2023 08:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

कबीरधाम में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। शादी कार्यक्रम के दौरान एक भाई ने अपने दो सगे भाईयों की हत्या कर दी। पति देवर के साथ पत्नी के नाचे जाने से नाराज था। 
विज्ञापन
पत्नी के डांस से नाराज था पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को दो लोगों की हत्या कर दी गई है। यह मामला जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र तरेगांव जंगल अंतर्गत ग्राम बनगौरा का है। शादी कार्यक्रम के दौरान भाई ने अपने दो सगे भाई को टंगिया से मारकर की हत्या की है। देवर के साथ पत्नी के नाचे जाने पर आरोपी पति नाराज था। पुलिस की माने तो यही विवाद का कारण बना है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना से मिली जानकारी अनुसार, आरोपी तिनहा बैगा पिता सुखसिंह बैगा उम्र 46 निवासी ग्राम बनगौरा थाना तरेगांव जंगल के घर पर उसके लड़के की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान आरोपी तिनहा बैगा अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ मारपीट कर चाकू से गले पर हमला कर दिया। पत्नी सनमति बाई अपनी जान बचा कर घर से निकल कर भागी। उसके पीछे आरोपी तिनहा बैगा घर में बकरी रखने के कोठा से टंगिया को निकाल कर घर के आंगन शादी के मंडप में नाच रहे अपने छोटे भाई जगतराम बैगा को अपनी पत्नी के साथ नाचते हुए देखा। इसी बात से वह नाराज हो गया।

वहीं बीच बचाव करने आए तिकतु बैगा के चेहरे में टंगिया (कुल्हाड़ी) से मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा बीच बचाव करने आए भाई मोहतु बैगा, जीजा सुखराम बैगा को टंगिया से मारकर चोटिल कर दिया। पत्नी समेत घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तिनहा बैगा पिता सुखसिंह के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें