फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कवर्धा-जबलपुर हाईवे मे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Mon, 22 Apr 2024 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

ग्वालियर से रायपुर की ओर आ रहे ट्रक, जिसमें शिमला मिर्च भरा हुआ था और रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक जिसमें टावर का समान रखा हुआ था।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार की सुबह कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल हो गया है। यह हादसा कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्फी-जबलपुर नेशनल हाईवे में हुआ है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रक आपस में आमने सामने भिड़ गए। 

विज्ञापन

 

ग्वालियर से रायपुर की ओर आ रहे ट्रक, जिसमें शिमला मिर्च भरा हुआ था और रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक जिसमें टावर का समान रखा हुआ था। दोनों  ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना के बाद आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक आपस में चिपक गए थे। 


जेसीबी के माध्यम से आपस में भिड़े ट्रकों को  अलग किया गया। इसके बाद घायल को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं हादसे में मृतक वाहन चालक के शव को बोड़ला में रखा गया है। फिलहाल घायल व मृतक के नाम सामने नहीं आ सका है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक का नाम  राजा भैया चौधरी है जो कुंवरपुरा जिला जालौन यूपी का निवासी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें