फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 14 Jul 2024 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 17 मई 2024 को थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी भवन कुमार पिता डोमन प्रसाद उम्र 21 ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत बाद पुलिस ने पंडरिया थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2)N,34 का अपराध दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी की खोजबीन शुरू हुई। 

आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के साथ पीड़िता को भगाने में सहयोग करने वाले उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा है। आरोपी भवन कुमार से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें