फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में गजराज का आतंक: नरसिंहपुर गांव में मचाया तांडव, कई घरों को नुकसान: रात में ही घर छोड़ भागे लोग

Tue, 21 Nov 2023 09:19 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम के नरसिंहपुर गांव में हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। गांव में हाथी की एंट्री होने के बाद लोगों को रात के समय गांव छोड़ना पड़ा। वही आज मंगलवार की सुबह गांव वापस आए।
विज्ञापन
घरों को नुकसान पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक बार फिर से गजराज पहुंच गए। सोमवार-मंगलवार की रात 12.30 बजे पंडरिया ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 से 6 घरों को नुकसान पहुंचाया। गांव में हाथी की एंट्री होने के बाद लोगों को रात के समय गांव छोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन


लेकिन जैसी सुबह हुई तो मंगलवार को गांव वापस आए। तब तक कई घर में नुकसान हुआ था। राहत की बात है कि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के दल में कुल 6 हाथी थे। ये एमपी-सीजी बॉर्डर में एक्टिव है।

पिछले एक सप्ताह से अचानकमार अभयारण से हाथियों ने एमपी के करंजिया से प्रवेश करते हुए छत्तीसगढ़ के गांव में प्रवेश किया है। बीते 11 नवंबर को सीजी के ग्राम भेल्की में देखा गया था। अब इसके बाद बढ़ते हुए 21 नवंबर की नरसिंहपुर तक पहुंच गए हैं। वर्तमान में हाथी गन्ना के खेत में घुस गए है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें